सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ धरना 136 दिन भी जारी
नवलगढ. जन नवलगढ क्षेत्र के ग्राम गोठड़ा में श्री सीमेंट संघर्ष समिति नवलगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को 136 वे दिन श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ धरना जारी रखा। आज किसान महापंचायत 7 जून 2023 बुधवार के लिए प्रेस वार्ता करके बताया गया कि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राधेराम गोदारा, भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे ।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया, विजेंद्र सिंह व पूर्व भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान ने पोस्टर विमोचन किया तथा रथ रवाना किए गए। प्रताप पूनिया ने बताया कि नवलगढ़ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का हक दिलाया जाएगा ।इस मौके पर रामेश्वर लाल यादव,सतीश योगी, राजवीर कालीरावणा, दिनेश तान्निया, श्रीचंद कालीरावणा, नंद लाल जी यादव, हरलाल जी पीटीआई ,नरसिंह महाराज ,सुभाष सिसोदिया,गोकुल सिंह शेखावत , मुकेश खेरवा ,विकास कालीरावणा महेशकालीरावणा, बुधाराम सैनी ,धर्मेंद्र भाखर ,गोविंद बॉयल, महेश यादव ,कुंभाराम यादव,चिमन ओला व श्री सीमेंट संघर्ष समिति के तमाम सदस्य गण व प्रभावित क्षेत्र के किसान भी मौजूद थे