भू माफियाओं पर शक्त कार्यवाही होगी : श्रवण कुमार
सूरजगढ़। इलाके में पनप रहे भू माफियाओ से पीड़ितो को न्याय दिलाने को लेकर पूर्व विधायक श्रवण कुमार काफी गंभीर नजर आ रहे है। शनिवार को पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने वृताधिकारी शिवरतन गोदारा से मुलाकात कर भू माफिया पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व विधायक ने बताया कि 11 जुलाई को सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 2 लोहारू रोड के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पट्टा सुधा भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की थी। पूर्व विधायक ने पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए असामाजिक तत्वों को जल्द जल्द से गिरफ्तार करने की मांग की। विदित रहे की भू माफिया पर कार्यवाही करने की मांग को झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरण कुमार से पीड़ित बलवंत, नरोत्तम, सत्यवीर व अन्य ने मुलाकात की थी। पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि भूमियों पर कब्जे करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित को न्याय मिलेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार तत्काल हरकत में आए और सूरजगढ़ थाना अधिकारी से दूरभाष पर बात कर भूमाफिया खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही। पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि आप लोगों को न्याय दिलाने के लिए मैं आपके साथ हूं। आप लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक तत्व एवं भू माफियाओं को पनपने नहीं देंगे।