ढाका का सीकर पहुंचने पर शहर द्वारा जोरदार स्वागत
सीकर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर तले सम्पूर्ण सीकर लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा करने वाले महिपाल ढाका का कल्याण सर्किल पहुंचने पर सीकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीकर शहर द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने नई पदयात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी राहुल 6700 किलोमीटर का पैदल सफर में उत्तर प्रदेश में राहुल 1074 किलोमीटर यात्रा के दौरान वो 11 दिन में राज्य के 20 जिलों होगें। राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू मणिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसके बाद बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी। आज इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शहर राजेश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण जगदीश फौजी, किसान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गठाला, दिनेश केसरी, निवास सैनी, जितेंद्र कटारिया, वसीम खान,उमेद राज, महेंद्र सैनी, अजय नायक, धनजी, मोहनलाल, उमेश, ताराचंद, धर्मपाल, इदरीश, उमेश सैनी, अब्दुल रईस भारती आदि कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्तागण मौजूद रहे भारत माता के जयकारे लगाए और महिपाल ढाका का माला पहनाकर स्वागत किया गया।