विधार्थी परिषद ने पौधारोपण कर मनाया स्थापना दिवस
सरवाड़ . कस्बे में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा परिषद के 75 वा स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया। नगर मंत्री ध्रुव सक्सेना ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राजकीय कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण किया तथा नंदी गौशाला में गायो को गुड़ एवं चारा खिलाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, छात्रसंघ अध्यक्ष मोनिका सैनी, अजय जांगिड़, पवन पांचाल, अभिलेख व्यास, केशव डोडिया, भावेश खत्री, डोली चौहान,दिलखुश गुर्जर, नीलम गौड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।