Dark Mode
छात्र-छात्राओं ने दीपोत्सव मनाया

छात्र-छात्राओं ने दीपोत्सव मनाया

अरांई। महात्मा गांधी विद्यालय छोटा लाम्बा में दीपोत्सव व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कैलाश चन्द चौधरी ने बताया कि विद्यालय में समस्त छात्राओं व स्टाफ द्वारा दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी 25 नवम्बर को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम व बेग बैठक का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सौदान चौधरी बीएलओ, सत्यनारायण जाट बीएलओ, ग्राम सेवक लक्ष्मण बैरवा, बृजराज सिंह, नीलम कँवर, पूनम सैनी, रश्मि शर्मा, मिंटू कँवर, बलराम जाट, भागचंद लक्षकार, निर्मल पुरी सहित बैग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका तथा स्काउट के समस्त सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में भाग संख्या 216, 217 व 218 के बीएलओ द्वारा सदस्यों के साथ मतदान प्रतिशत, दिव्यांग मतदाता द्वारा अधिकाधिक मतदान, निर्वाचन विभाग की विभिन्न ऍप्स की जानकारी प्रदान की गई तथा कार्यक्षेत्र का विभाजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने एकदूजे को दीवापली पर्व की बधाई देकर तिलक लगा कर अभिनन्दन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!