रोल में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
डेह के निकटवर्ती रोल ग्राम के सरस्वती शिक्षण संस्थान में गुरुवार को विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया गया।संस्था निर्देशक हरिप्रसाद ईनाणियां व शारीरिक शिक्षक राजेंद्र डोगीवाल ने सूर्य नमस्कार के महत्त्व के बारे में जानकारी दी।इसी प्रकार डोगीवाल ने योगाभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया।इस दौरान विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह था।