बिरला शिशु विहार के छात्रोओं ने रेलवेसुरक्षा कार्यप्रणाली पर मॉडल तैयार किया
पिलानी . बिरला शिशु विहार पिलानी के छात्र छात्राओं ने विज्ञानतरम टेक्नोलॉजी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वचालित रेलवे सुरक्षा प्रणाली पर एक मॉडल बनाया जिसको राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप 2022 में प्रदर्शित किया गया जिसको अभ्युदय इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मुंबई द्वारा आयोजित किया गया था | इस राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप 2022 में भारत के सभी राज्यों से विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था | जिसमें बिरला शिशु विहार ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विजेता रहे | विजेता विद्यार्थियों को अभ्युदय इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मुंबई द्वारा नगद ₹5000 की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए |
विद्यालय में प्राचार्य पवन वशिष्ठ के मुख्य अतिथि में विजेता टीम का सम्मान कर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए |
प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने बताया कि बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया स्वचालित रेलवे सुरक्षा प्रणाली मॉडल भारतीय रेलवे की दुर्घटनाओं पर लगाम लगाएगा | मॉडल में लगे सेंसर द्वारा यह पता चल जाता हैँ कि एक ही समय पर और एक ही ट्रैक पर दो रेल तो नहीं आ रही है | यदि चलती हुई रेल में कोई कंपार्टमेंट या डिब्बा अलग हो गया उसकी भी सूचना सेंसर दे देगा और यदि रेलवे ट्रैक पर कोई इंसान या जानवर चल रहा है तो सेंसर इसकी सूचना दे देंगे और रेल अपने आप ही धीरे हो जाएगी और दुर्घटना से बचा जा |
मीडिया प्रभारी डॉ मनोज कुमार जांगिड़ ने बताया कि स्वचालित रेलवे सुरक्षा प्रणाली के इस मॉडल को अनिल नांगलिया और हरगुन अरोड़ा के मार्गदर्शन में लवेश कुमार प्रजापत, प्रयाग और दिव्यम ने बनाया |