Dark Mode
बिरला शिशु विहार के छात्र छात्राओं ने  जेईई मेंस 2023 में मारी बाजी

बिरला शिशु विहार के छात्र छात्राओं ने  जेईई मेंस 2023 में मारी बाजी

 
पिलानी .  बिरला शिशु विहार के कक्षा 12वीं के   6 छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस 2023 में सफलता हासिल कर जेईई  एडवांस के लिए अर्हताप्राप्त की |
 
जेईई मेंस 2023 में पीयूष कुमार ने  98.711, गौरव सागवान 98.412, मुस्कान  96.719, मनीषा 90.744, निशिका गुप्ता  81.217 और ओजस कुल्हरी ने 83.860 स्कोर प्राप्त किया |
 
प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने बताया इस सफलता के पीछे छात्र-छात्राओं,अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और ट्रस्टी की कड़ी मेहनत और लगन है जिसके कारण छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर  मुकाम पाया हैँ |
 
डॉ मनोज जांगिड़ ने बताया कि प्राचार्य पवन  वशिष्ठ  द्वारा छात्र-छात्राओं की  इस अपार सफलता के लिए स्कूल परिसर में उनका सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की  |
 
इस सफलता के लिए बिरला शिक्षण संस्थान निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एस एस नायर, संस्था प्रबंधन और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी जेईई मेंस 2023 में  सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!