विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल लॉयर कॉन्फ्रेंस 2023-24 में भाग लिया
सीकर। सोभासरिया ग्रुप में भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा आयोजित इंटरनेशनल लॉयर कॉन्फ्रेंस 2023-24 हेतु वर्चुअल सेशन आयोजित किया गया। इस सेशन में सोभासरिया स्कूल ऑफ़ लॉ के फैकल्टी मेंबर्स व विद्यार्थियों ने ऑनलाइन भागीदारी द्वारा विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी वाय चंद्रचूड़ द्वारा उद्घाटित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग तकनीकी सेशन आयोजित किए गए, जिसमें भारत एवं अन्य देशों से विभिन्न कानूनी विशेषज्ञों ने फिजिकल एवं ऑनलाइन मोड में प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया।