Dark Mode
तिजारा राजकीय पी जी महाविद्यालय  में छात्रों का  धरना प्रदर्शन। 

तिजारा राजकीय पी जी महाविद्यालय  में छात्रों का  धरना प्रदर्शन। 

       
    तिजारा  .  राजकीय पीजी महाविद्यालय तिजारा में छात्रों का खेल के मैदान को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया एवं प्रदर्शन के बाद खेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय चंदेला के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य द्वार पर अध्यनरत छात्र छात्राओं के द्वारा अनिश्चितकालीन समय के लिए धरना प्रदर्शन प्रारंभ करके राजा के बाग में कोर्ट के लिए आवंटित भूमि रद्द करके कोर्ट के नए भवन हेतु भूमि की खोज करें। राजा के बाग में स्थित कोर्ट के लिए आवंटित 4 बीघा व अतिरिक्त शेष भूमि को कॉलेज के छात्रों के लिए उपयुक्त सुविधा युक्त खेल मैदान हेतु आवंटित किया जाना चाहिए और कॉलेज प्रांगण में एक सरस्वती माता की मूर्ति स्थापना की मांग की है। दोनों मांगों के संबंध में कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया गया वह खेल मंत्री अशोक चंदाना के नाम कॉलेज की प्राचार्य को विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र सौंपा गया इस धरने प्रदर्शन में बीबीरानी कॉलेज के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा धरने में पहुंचकर समर्थन दिया गया इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय चंदेला बीबीरानी महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अनिल यादव उपाध्यक्ष प्रत्याशी संजय लोकेश गुर्जर सचिन गुर्जर दीपक कसाना सोनू सैनी मोहित सैनी पीयूष यादव निखिल अंकित सचिन नीरज सचिन यादव प्रवीण राहुल नितिन लोकेश कुमार एवं समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!