Dark Mode
विज्ञान मेंले एवं वार्षिक उत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान मेंले एवं वार्षिक उत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

सोजत। विज्ञान मेंले और वार्षिक उत्सव तथा खेल समागम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया आयोजन के मुख्य अतिथि भामाशाह एवं अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत थे एवं अध्यक्षता पार्षद एवं विद्वान शिक्षा विद् संतोष पिल्लई ने की जबकि विशिष्ट अतिथि जवरी लाल बौराणा, जगदीश चंद्र वर्मा,सुमन हलकिया, सुरेश मेवाड़ा,सवाईराम व श्याम सिंह चौहान थे पार्षद पिल्लई ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र सामूहिक प्रयास से बहुत कुछ सीख सकते हैं सीमित संसाधनों के प्रभावी संयोजन से किसी भी कार्य को सुंदर बनाया जा सकता हैं हलकिया ने कहा की प्रतिभावान बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले तो उनके हुनर में निखार आ सकता हैं जगदीश चंद्र वर्मा ने कहा कि छात्र की रचनात्मकता एवं सृजनात्मक प्रवृत्ति उसके हुनर में चार-चांद लगा सकती हैं मेवाड़ा ने कहा कि संस्कार एवं शिक्षा दोनों के संयोग से चरित्र् में निखार आता हैं वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने वायु में दाब होता हैं तथा फाईव जी के पिताजी, श्वसन तंत्र,सुरघंटी एवं बुलबुला किलाकिल तथा कंकालतंत्र के माडल प्रस्तुत किए वहीं रस्साकसी, शतरंज,कैरम,बाधादौड तथा बिगुल वादन,वाटर साईकिल,आकर्षण रहें इस मौके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए कार्यक्रम में संस्था प्रधान पुरषोत्तम लाल गहलोत चेतन व्यास,भंवर सिंह राठौड़ रमेश चौहान पूरण सिंह राजपुरोहित,वीणा वैष्णव हिमांशी व्यास,घनश्याम प्रजापत, गवरी सांखला,पूजा बोस,पूजा पंवार, फ़िरदौस बानो,सबिना बानो, तमन्ना सैन खुशमाला सैन,ललिता,प्रज्ञा, मोहित गहलोत,दिलीप,विजय कुमार, सहित छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। इस मौके सुगंधित फुलवारी युक्त पौधों का गमलों में रोंपण किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!