Dark Mode
ज्ञान विहार पी जी कॉलेज नवलगढ़ में विद्यार्थियों ने ली पंच प्रण की शपथ

ज्ञान विहार पी जी कॉलेज नवलगढ़ में विद्यार्थियों ने ली पंच प्रण की शपथ

नवलगढ. नवलगढ़ के साइंस पार्क रोड़ पर स्थित ज्ञान विहार पी. जी. कॉलेज नवलगढ़ में काॅलेज एनएसएस इकाई के प्रभारी इन्द्राज सिंह के निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव व अमृत कलश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक मुट्ठी चावल डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक करके प्रत्येक मतदाता को मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करने व सम्पूर्ण देश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। काॅलेज चेयरमैन जरासंध जाखड़ ने विद्यार्थियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य शीलारानी, निदेशक अनिल जाखड़,सहायक निदेशक रामचंद्र चाहर और स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!