Dark Mode
बनेड़ा में उपखण्ड स्तरीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित

बनेड़ा में उपखण्ड स्तरीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण शिविर आयोजित

भीलवाडा। शांति एवं अंहिसा विभाग के निर्देशानुसार बनेड़ा उपखण्ड स्तर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण का शुभारम्भ बुधवार को प्रातः 8.30 बजे स्वतंत्रता सेनानी माणिकराम नुवाल की मूर्ति पर पुष्पाजंली अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात पदयात्रा निकाली गई जोकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तहसील कार्यालय बनेड़ा नये बस स्टेण्ड से होती हुयी सामुदायिक भवन बनेड़ा प्रशिक्षण स्थल पर समारोह में बदल गई। उपखण्ड अधिकारी निरमा विश्नोई ने उपखण्ड स्तरीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण की अध्यक्षता की। इस दौरान शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार विनोद जांगिड़, विकास अधिकारी ग्यारसीलाल मीणा, एडवोकेट अशोक जैन भीलवाड़ा, प्राध्यापक माणिक्यलाल वर्मा महाविद्यालय डॉ. पयोद जोशी थे। इस दौरान सर्वप्रथम महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माला पहनाकर अतिथियों ने पुष्प अर्पित किये गये। ब्लॉक संयोजक मुश्ताक अली मंसूरी, सह संयोजक गोवर्धन लाल बलाई, एडवोकेट अरूण देराश्री, इब्राहिम पठान ने अतिथियों को उपरणा, सूत की माला, गांधी टॉपी, शॉल, व स्मृति चिन्ह दिये। अध्यापिका रेणु पारीक ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये‘‘, सर्व धर्म प्रार्थना, आश्रम गीत प्रस्तुत कर प्रेरणा दी। सतीश घूसर सहयोग संस्था शाहपुरा ने सांस्कृतिक गतिविधिया करवाई। रामेश्वर बाल्दी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गणेश नारायण शर्मा अतिरिक्त विकास अधिकारी, हेमाराम बालोटिया सहायक विकास अधिकारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। शिविर के माध्यम से महात्मा गांधीजी का जीवन दर्शन युवा पीढ़ी तक पंहुचेगा तथा उनके सत्य, अंहिसा, सौहार्द के पथ पर चलने व उनके विचारो से आमजन व युवा पीढ़ी अवगत हो सकेगी। इस दौरान संचालन महावीर सुथार ने किया व गोवर्धन लाल बलाई ने आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!