तीसरी महिला शक्ति के रुप मे उपखण्ड अधिकारी शकुंतला ने किया कार्यग्रहण
सोजत। उपखण्ड अधिकारी शकुंतला पचार ने सोमवार को कार्यग्रहण किया । उपखण्ड अधिकारी गोपाल जागिंड के बाडमेर स्थानांतरण के पश्चात भादरा हनुमानगढ से स्थानांतरित होकर सोजत के 58 वें उपखण्ड अधिकारी के रूप मे तथा तीसरी महिला शक्ति के रूप मे शकुंतला पचार ने कार्यग्रहण किया । पुर्व मे महिला शक्ति के रुप मे कल्पना गोयल व सुनिता डागा उपखंड अधिकारी रह चुके है । कार्यग्रहण के दौरान तहसीलदार सोजत दीपक सांखला, भुवनेश्वर प्रसाद, रघुवीर सिंह, भगवान सिंह, जगदीश, बाबुलाल, देवीकंवर,रतनलाल तथा हरेन्द्र सोऊ व मनोहर पालडिया उपस्थित थे । उपखण्ड अधिकारी ने कार्यालय के विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये ।