उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस कल, जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टोंक । सीएमएचओ डॉ. एस. एस. अग्रवाल बताया कि उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस का आयोजन 10 दिसम्बर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10 दिसम्बर को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी तथा 11 व 12 दिसम्बर को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसी क्रम में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु टोंक शहर में जिला सआदत अस्पताल से जागरूकता वाहन को हरी झंडी लेकर रवाना किया गया। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. पाठक, डॉ. चेतन जैन, डॉ. प्रतीक सालोदिया एवं डॉ. मनीष लोदी आदि मौजूद थे।