Dark Mode
उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 10 दिसंबर को

उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 10 दिसंबर को

डीडवाना. उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 10 दिसंबर को जिले में किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक की आयु के जिले के लक्षित बच्चों को पोलियो बूथों पर जीवन रक्षक की पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।इसके उपलक्ष्य में पोलियो कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के दिन पल्स पोलियो वैक्सीन की निर्धारित समय पर सभी बूथों पर उपलब्धता सुनिश्चित कर हाई रिस्क एरिया पर विशेष फोकस करने के लिए सभी बीसीएमओ/ चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन व जन जागरूकता हेतु पोलियो दिवस से एक दिन पूर्व जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए पोलियो दिवस पर बूथ स्थल वाली स्कूलों को पूर्णतया खुली रखना प्रतिभूत पर 10 स्कूली बच्चों को नियुक्त करने एवं प्रार्थना सभा में अभियान की जानकारी देने व स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली के माध्यम से पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार के लिए समस्त विभागीय अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा ।जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर इरफान अली ने बताया कि जिले में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे इसके लिए पूर्ण व्यवस्था की गई पोलियो दिवस के दिन रेलवे स्टेशनों एवं बस स्टैंड पर भी को पोलियो खुराक पिलाने के लिए पोलियो बूथ लगवाने की व्यवस्था की जाएगी उन्होंने बताया कि कच्ची बस्तियों, फुटपाथ, ईट भट्ठों, निर्माण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र आदि में रहने वाले बच्चों को भी पोलियो खुराक पिलाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं डॉक्टर अनुरोध तिवारी और डॉक्टर विजेश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम एवं नियमित टीकाकरण के माइक्रो प्लान एवं घर-घर सर्वे एवं उनकी प्लानिंग योजना के बारे में विस्तृत निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!