Dark Mode
सुनीता खोखर के परिवार का उपखण्ड प्रशासन ने किया सम्मान 

सुनीता खोखर के परिवार का उपखण्ड प्रशासन ने किया सम्मान 

डीडवाना . हाल ही मे लॉन्च किए गए चन्द्रयान-3 में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में अपना योगदान देकर पूरे राजस्थान का नाम रोशन करने वाली डीडवाना के डाकीपुरा निवासी युवा वैज्ञानिक सुनिता खोखर के परिवार का  उपखण्ड प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर उपखण्ड अधिकारी जीतू कुलहरी ने बताया कि गाँव की बेटी का देश की उच्चतम तकनीकी संस्थाओं में पहुंचना वास्तव में एक फक्र की बात है। साथ ही महिला सशक्तिकरण का बढ़िया उदाहरण  है। उन्होंने परिवार का  आभार व्यक्त किया कि उन्होने अपनी बेटी को शिक्षित कर इस योग्य बनाया की देश और राजस्थान का नाम रोशन किया। इस दौरान बीडीओ मौलासर सीबीओ मौलासर व कई प्रशानिक अधिकारी, ग्रामीण ओर परिवार के लोग मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!