विश्व जनसंख्या दिवस पर उपखण्ड स्तरीय जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित
आमेट. विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को उपखंड स्तरीय जनसंख्या नियंत्रण के स्थाई एवं अस्थाई साधनों की जानकारी देने एक कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति आमेट के महाराणा प्रताप सभागार में आमेट खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिन वर्मा की अध्यक्षता में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मु.चि.स्वा.अधिकारी डॉ.प्रकाश चन्द्र शर्मा द्वारा पुरुष नसबन्दी के महत्व को बताते हुए जीवन में छोटे परिवार का महत्व बताया। साथ ही मौसमी बिमारियों के फैलाव को रोकने पीने के शुद्ध पानी के लिए क्लोरिनेशन गर्भावस्थ मे महिलाओ का एनिमिया विषयो पर भी जानकारी दी गई। चिरंजीवी बी योजना के अन्तर्गत ब्लॉक में तीन आशा एंव तीन एएनएम को प्रोत्साहन पुरुस्कार दिया गया। वर्ष 2022-23 में परिवार कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रसाविकाए एवं आशाओ को उपखण्ड अधिकारी रक्षा पारीक द्वारा सम्मान दिया गया । कार्यक्रम में जिला क्षय निवारण अधिकारी डॉ.रामनिवास जाट, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. जिनेश द्वारा भी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। आरसीएचओ डॉ.सुरेश मीणा द्वारा आगामी माह से प्रारम्भ होने वाले आईएमआई कार्यक्रम की तैयारी के हेड काउन्ट सर्वे पर जानकारी दी गई ।कार्यक्रम मे खण्ड के सभी चिकित्सा अधिकारी आशाएं, प्रसाविकाओ द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक सरिता जैन,अनिल शर्मा,रोशन लाल रेगर द्वारा किया गया । जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.ममता प्रजापत द्वारा जनसंख्या नियन्त्रण के स्थाई एवं अस्थाई साधनो पर जानकारी दी गई।