उपखण्ड अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिया का औचक निरीक्षण
धौलपुर। उपखण्ड अधिकारी धौलपुर भारती भारद्वाज ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यरत कार्मिकों में से 4 संविदा कर्मियों सहित 16 कार्मिक अनुपस्थित मिले। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत दो दवा वितरण केंद्रों पर 308 एवं 319 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध थीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव कक्ष में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई। उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संगीता गुप्ता को वार्डों की नियमित साफ-सफाई, वार्डों में पर्दे लगाने, आयुष्मान योजना के तहत पंजीकरण और ईकेवाईसी कार्य कराने हेतु निर्देश दिए।