उपखंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत सराना का किया औचक निरीक्षण
सरवाड़ . सरवाड़ उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सराना के विभिन्न सरकारी कार्यालयो का औचक निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत सराना के सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों से चिरंजीवी योजना की प्रगति की जानकारी ली एवं अब तक हुए पंजीयन की समीक्षा की। सराना ग्राम पंचायत में चिरंजीवी योजना के तहत ग्राम पंचायत में कार्यरत सभी कर्मचारी तथा चिकित्सा विभा,ग राजस्व विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, एवं पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों को लक्ष्य आवंटित कर शत प्रतिशत चिरंजीवी योजना से लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये। उपखंड अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी से पीएम आवास व नरेगा शौचालय की जानकारी ली पीएम आवास रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजीविका की महिलाओं से बातचीत कर उनके उनके द्वारा समूह की गतिविधियों की जानकारी ली। राजीविका की महिलाओं ने ग्राम पंचायत में कार्यालय स्थापित करने एवं बैठक हेतु मीटिंग हॉल उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर उपखंड अधिकारी ने उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी को उनके लिए भवन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आगनबाडी केन्द्र का किया निरीक्षण उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने सराणा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार स्टॉक तथा उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन वितरण की जानकारी । इस पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि पोषाहार का स्टॉक आगे से प्राप्त नहीं है पोषाहार प्राप्त होने पर वितरित कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित बैठक में सरपंच नीलम दुनिवाल, डॉ रामदयाल, कृषि पर्यवेक्षक हीरालाल माली, पशु चिकित्सा विभाग से यशोदा लोढा, ग्राम विकास अधिकारी राकेश मीणा, पटवारी मानसिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, ईमित्र संचालक आदि उपस्थित रहे । इसके पश्चात उपखंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित सभी विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहकर जन समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से आमजन को लाभ पहुंचाकर राहत प्रदान करने के निर्देश प्रदान किये। उपखंड अधिकारी भाटी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। तथा उपस्थित डॉ राम दयाल महतो को सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क दवाओं की सूची तथा जाचो की सूची बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश प्रदान दिए। वार्ड का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भंडार कक्ष में दवाओं की जांच की तथा उपस्थित भंडार प्रभारी से दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अवधि पार दवाइयों को हटाकर नष्ट करने के निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान टाटोटी तहसीलदार दुर्गा लाल मेघवंशी ऑफिस कानूनगो मुकेश पुरोहित भी मौजूद रहे।