Dark Mode
उपखण्ड अधिकारी ने किया पुलिस थाने और कारागार का निरीक्षण

उपखण्ड अधिकारी ने किया पुलिस थाने और कारागार का निरीक्षण

बालोतरा। उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार ने बालोतरा पुलिस थाने एवं कारागार का निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार ने मालखाने, हवालात, बैरक आदि का अवलोकन किया। इसके अलावा रोजमर्रा के कार्यों और पुलिस से संबंधित अन्य कार्यों व रजिस्टरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होने पुलिस थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों को सजग रहने की सलाह दी। इसके साथ ही थानाधिकारी को हल्का क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं परिवादियों को शीघ्र न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

 


उपखण्ड अधिकारी ने कारागाह का अवलोकन कर बैरकों, शौचालयों एवं मैस का अवलोकन किया और सफ़ाई व्यवस्था देखी। उन्होने जेल स्टाफ़ को साफ़-सफ़ाई, अनुमत दवाओं के अलावा टॉफ़ी, सुपारी, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट व नशीले पदार्थ जैसी वस्तुओं को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक उमेश एवं डिप्टी जेलर मनोहर सिंह साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!