उपखंड अधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
सूरतगढ़ . आगामी विधा नसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार प्रथम चरण का मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ उपखण्ड अधिकरी, सूरतगढ संदीप कुमार काकड के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ईवीएम/वीवीपैट जागरूकता रथ भी रवाना किया गया। जो कि सूरतगढ विधानसभा क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में जाकर आम मतदाता को जागरूक करने का कार्य करेगा। उपखंड अधिकारी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मजबुत लोकतंत्र के लिए मतदान करना आवश्यक है। मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में अनिवार्य मतदान का संदेश देने के साथ-साथ ईवीएम/वीवीपैट के संचालन संबंधी जानकारी दी जायेगी तथा ईवीएम/वीवीपैट संबंधी भ्रांतियों को भी दुर किया जायेगा। चुनाव शाखा प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाली मोबाइल प्रदर्शन वेन के अलावा उपखण्ड कार्यालय सुरतगढ मे भी एक स्थैतिक ईवीएम/वीवीपैट जागरूकता केन्द्र की स्थापना की गई है। जिसके प्रभारी साहबराम छिम्पा रहेगें। इसी प्रकार तहसील कार्यालय के स्थैतिक ईवीएम/वीवीपैट का संचालन अनिता गुर्जर कनिष्ठ सहायक द्वारा किया जायेगा। कोई भी आम जागरूकता मतदाता कार्यालय समय में आकर चुनाव संबंधी प्रक्रिया की जानकारी ले सकता है।