उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण
बीदासर। उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व एसडीएम श्योराम वर्मा के प्रमोशन होने से सुजानगढ़ के एसडीएम मूलचंद लूणिया के पास बीदासर उपखंड का अतिरिक्त कार्यभार था। उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की प्रसाशनिक व्यवस्था दुरुस्त रखना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डीएसपी प्रहलाद राय, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, थानाधिकारी जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र छींपा,पीडब्ल्यूडी अधिकारी आसाराम बारूपाल, श्रीदयाल आदि उपस्थित थे।