Dark Mode
पेंशनर्स आयकर कटौती के लिए अपने निवेश की घोषणा ऑनलाइन प्रस्तुत करें

पेंशनर्स आयकर कटौती के लिए अपने निवेश की घोषणा ऑनलाइन प्रस्तुत करें

 

जयपुर। आयकर सीमा में आने वाले राज्य के पेंशनर्स आयकर कटौती के लिए पेंशन विभाग की वेबसाइट पर अपने निवेश की सूचना ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के निदेशक श्री संजय सोलंकी ने बताया कि जो पेंशनर्स आयकर सीमा में आ रहे हैं तथा अपनी पुरानी आयकर की रिजीम का चयन करना चाहते हैं वह विभाग के पोर्टल pension.rajasthan.gov.in में लॉगिन कर निवेश की सूचना / घोषणा निर्धारित प्रपत्र में भर सकते हैं। निवेश की घोषणा ऑनलाइन प्रस्तुत करने पर ही आयकर में छूट का लाभ मिल सकेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!