कैंसर का सफल इलाज:पत्रकार कुमावत ने डॉक्टर अग्रवाल का स्वागत किया
सुमेरपुर। शनिवार को सुमेरपुर शहर में उदयपुर के जाने-माने कैंसर स्पेशलिस्ट एमडी डॉ अंकित अग्रवाल का वरिष्ठ पत्रकार पुखराज कुमावत के साथ अन्य समाज बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। सुमेरपुर उपखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार पुखराज कुमावत के सफल इलाज होने पर डॉ अग्रवाल का जोधपुर संभाग के सबसे बड़े जल स्रोत जवाई बांध की तस्वीर भेटकर साफा माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार को समय-समय पर सलाह देने एवं उनका हौसला बढ़ाने के साथ बीमारी में पूरा सहयोग करने पर सुमेरपुर के डॉक्टर एसएस शेखावत का भी बहुमान किया।इसके साथ बीमारी से पूर्व में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर हिम्मत सिंह राठौड़,डॉक्टर देवेंद्र पटेल के साथ सभी सहयोगी टीम का कुमावत ने आभार जताया। दरअसल पत्रकार कुमावत पिछले 7 महीनों से असाध्य बीमारी से पीड़ित है,जिसका उपचार वर्तमान उदयपुर गीतांजलि हॉस्पिटल के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ अग्रवाल की देखरेख में जारी है। इस बीमारी के चलते हैं इन सभी डॉक्टर ने मिलकर पत्रकार पुखराज कुमावत को परामर्श देकर उचित सलाह दी गई और सभी ने मदद की। गौरतलब है कि कुमावत के बाये पैर का ऑपरेशन होने के बाद जांच होने पर ज्ञात हुआ कि कैंसर हो गया है,जहां इलाज के लिए गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान के अन्य बड़े-बड़े डॉक्टर का परामर्श लिया गया और सेवा करने की सलाह दी। इस भयानक बीमारी को लेकर डॉक्टर एसएस शेखावत से मुलाकात की और उन्होंने पूरी तरह आश्वस्त करते हुए सफल इलाज का भरोसा दिलाया।वरिष्ठ पत्रकार की पीड़ा को हमदर्द समझते हुए डॉक्टर शेखावत ने बेंगलुरु के गोल्ड मेडल एवं कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ अंकित अग्रवाल से संपर्क किया,जहां अग्रवाल ने उदयपुर बुलाकर तुरंत प्रभाव से पत्रकार का उपचार शुरू किया। कुमावत के भर्ती होने के बाद सभी प्रकार की जांच होने पर डॉ भी भयभीत हो गए। लेकिन डॉ अग्रवाल ने परिश्रम के साथ टेक्नोलॉजी के जरिए बारीकियों से इलाज किया,जंहा पत्रकार कुमावत का सफल इलाज हुआ,इसको अलावा अगला इलाज जारी है और स्वास्थ्य में काफी सुधार है।इस मौके पर भगाराम कुमावत,दिनेश कुमावत के साथ हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहे।
बीमारी से डरना उपचार नही-
वरिष्ठ पत्रकार पुखराज कुमावत ने बताया कि किसी भी इंसान को बीमारियों से डरने की जरूरत नहीं है और डरना बीमारी का इलाज नहीं है। जैसे मुझे कैंसर होने की जानकारी मिली,उस दरमियान हिम्मत नहीं हारी। आजकल सभी बीमारियों का इलाज संभव है,बस सिर्फ डॉक्टर के परामर्श के अनुसार चलने पर बीमारी को मात दे सकते हैं। डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियम,खानपान,दवाई पर पूरा ध्यान दिया तब जाकर बीमारी से मुक्ति मिली,अब स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मेरे बाये पैर के सफल ऑपरेशन, कैंसर का सफल इलाज होने पर सभी डॉक्टर टीम का खूब-खूब धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। आज भी मेरे लिए डॉक्टर टीम जी जान से सदैव तत्पर है। असाध्य बीमारी के साथ कैंसर को मात देने व सफल इलाज होने पर डॉ अंकित अग्रवाल उदयपुर, एसएस शेखावत सुमेरपुर का माला साफा पहना कर जवाई बांध की तस्वीर भेट की।