पुलिस उप निरीक्षक का आकस्मिक निधन
बीकानेर। जिला पुलिस के उप निरीक्षक जगदेव सिंह राजपूत का आकस्किम निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गेमनापीर रोड़ पर शांतिनाथ रेजिडेंसी निवासी उप निरीक्षक जगदेव सिंह की रविवार को अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हे पीबीएम होस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां उपचारधीन हालत में उनकी मौत हो गई।
उनके पुत्र रविन्द्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर नाल थाना पुलिस ने मृग रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार चुरू के हमीरवास निवासी उप निरीक्षक जगदेव सिंह मूलरूप से श्रीगंगानगर जिला पुलिस में तैनात थे,जिन्हे कुछ माह पहले ही यहां बीकानेर लाईन पुलिस में अटेचमेंट पर भेजा गया था। उनके निधन की दुखद खबर से जिला पुलिस में शोक की लहर छा गई ।