Dark Mode
राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स में गन्ना रजिस्ट्रेशन 30 नवम्बर तक

राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स में गन्ना रजिस्ट्रेशन 30 नवम्बर तक

श्रीगंगानगर। राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स द्वारा गन्ना पिराई सत्र 2026-27 में गन्ना बिजाई करने वाले सभी गन्ना किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक साथ लेकर अपने संबंधित फिल्ड सुपरवाईजर से संपर्क कर/गन्ना कार्यालय (आईईएमएस 2.0) में अपना रजिस्ट्रेशन 30 नवम्बर 2026 तक आवश्यक रूप से करवा ले ताकि शुगर मिल द्वारा आपका गन्ना क्रय किया जा सके। महाप्रबन्धक राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड श्रीगंगानगर ने बताया कि यदि किसी गन्ना किसान द्वारा आईईएमएस 2.0 में अपना रजिस्ट्रेशन 30 नवम्बर तक नहीं करवाया जाता है, तो किसान का गन्ना ऑनलाइन मॉडयूल में फीड किया जाना संभव नहीं होगा। ना ही गन्ना मांग पर्ची जारी की जा सकेगी, जिसकी समस्त जिम्मेवारी गन्ना काश्तकार की होगी। सभी गन्ना किसानों के लिये अत्यंत आवश्यक है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन समय से पूर्ण करवा लेवे और असुविधा से बचें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!