सुखविंदर सिंह वानर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
गजसिंहपुर. श्रीकरणपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी द्वारा प्रोफेसर सुखविंदर सिंह वानर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह वानर एक सु शिक्षित उम्मीदवार हैं और वे आम आदमी पार्टी के लिए लंबे समय से निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। सुखविंदर सिंह वानर प्रदेश व जिला स्तर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी हैं। सुखविंदर सिंह वानर को आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।