 
                        
        सुमेरपुर विधायक कुमावत विधानसभा सदन में 09 वे स्थान पर रहे
सुमेरपुर। विधायक जोराराम कुमावत विधानसभा में जनता की मांग को रखते हुए अपने प्रदर्शन को लेकर 200 विधायको में से 09वे स्थान पर रहे और क्षेत्रवासियों की आवाज सदन में उठाते रहे। जहां विधायक कुमावत की जनसमस्याओं को उठाने में सक्रिय भूमिका को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों और आमजन ने विधायक को बधाई दी|गौरतलब है कि विधानसभा में प्रथम बार निर्वाचित होकर विधानसभा सदन में जाने वाले सुमेरपुर विधायक के लिये एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है | पन्द्रहवी विधानसभा में 8 सत्र आहूत हुए, जिसमे से विधायक कुमावत ने अपनी विधानसभा के विभिन्न समस्याए विभिन्न नियमो के तहत उठाई, जिसमे से 498 प्रश्नों के माध्यम से, 182 प्रस्ताव (कट मोशन)295, 131 ध्यानाकर्षण, नियम 50 स्थंगन प्रस्ताव के माध्यम से उठाई | इसी तरह 102 बार नियम 295, 131 ध्यानाकर्षण नियम, 50 स्थगन प्रस्ताव, पर्ची, बजट, विधेयक, मांगो (डिमांड) व प्रश्नों के माध्यम से अपने क्षेत्र की समयाये उठाकर इनके समाधान की मांग की और विभिन्न समस्याओं पर सरकार को घेरकर उनके समाधान का कार्य किया |
प्रथम बार विधायक चुनकर जाने के बाद विधायक कुमावत के सामने ये एक बहुत बड़ी चुनौती मानी जा रही थी, परन्तु क्षेत्र में लगातार सक्रिय होने और क्षेत्रवासियों से जुड़ाव के कारण वे क्षेत्र की समस्याओं की पूर्ण जानकारी रखते थे और अपने सक्रियता के कारण इन्होने जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विधानसभा सदन में सरकार के समक्ष रखा और कई मुद्दों को सदन के माध्यम से रखकर सरकार से उनके समाधान की मांग की और चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और सडको के विकास कार्य, सेई बांध की सुरंग चौड़ी करने, जवाई पुनर्भरण की योजना को स्वीकृत करने हेतु लगातार सदन में मुद्दा रखकर दबाव बनाकर उक्त कार्यो की स्वीकृति राज्य सरकार से करवाने सम्बंधित कई समस्याओं का समाधान करवाया |
विधायक कुमावत की इस बड़ी उपलब्धि पर सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष उषा कँवर अनोपसिंह राठौड़, तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, सुमेरपुर प्रधान उर्मिला कँवर गजेन्द्रसिंह देवडा, पाली प्रधान मोहिनी देवी पुखराज पटेल, उपप्रधान पाली भारती कुमावत, बांकली मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़, सांडेराव मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह जोधा, सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, तखतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, गुन्दोज मंडल अध्यक्ष मंगलाराम प्रजापत, हेमावास मंडल अध्यक्ष वोराराम सिरवी, खौड मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा, सुमेरपुर सरपंच संघ अध्यक्ष मेघाराम परमार और पाली सरपंच संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह डेन्डा सहित विधानसभा के जनप्रतिनिधियों और आमजन ने विधायक कुमावत का आभार व्यक्त किया है |
 
                                                                        
                                                                    