Dark Mode
सुमेरपुर नवनियुक्त थानाअधिकारी कच्छवाह ने पदभार किया ग्रहण

सुमेरपुर नवनियुक्त थानाअधिकारी कच्छवाह ने पदभार किया ग्रहण

सुमेरपुर। सुमेरपुर थानाअधिकारी के पद पर देवेंद्र सिंह कच्छवाह ने पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर सुमेरपुर पुलिस थाने के स्टाफ व मीडिया कर्मियों ने भी स्वागत कर बधाई दी। दरअसल है कि सुमेरपुर के नवनियुक्त थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह पूर्व में भी सुमेरपुर आबकारी थाना अधिकारी और पाली जिले में नाना थाना अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी तरह सिरोही जिले में माउंटआबू,कालंद्री और भीनमाल थाना अधिकारी के पद पर भी इनकी सराहनीय सेवाओ की आज भी लोग सहारना कर रहे हैं। इससे पूर्व थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने देवेंद्र सिंह का स्वागत कर चार्ज सौंपा,वही रामेश्वर भाटी का भी लोगों के साथ स्टाफ ने स्वागत किया और भाटी का भी कार्यकाल सराहनीय रहा,उनका स्थानांतरण सुमेरपुर से जालौर थानाधिकारी के पद पर हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!