Dark Mode
ग्रीष्मकालीन मिलावट विरोधी अभियान 19 अप्रेल से शुरू हुआ

ग्रीष्मकालीन मिलावट विरोधी अभियान 19 अप्रेल से शुरू हुआ

  • हर एफएसओ को 60 नमूने लेने का लक्ष्य

बालोतरा। जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेशभर में 19 अप्रेल से 5 मई तक ग्रीष्मकालीन मिलावट विरोधी अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत जिले में प्रत्येक एफएसओ को इस अवधि के दौरान 60 नमूने लेने का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया कि इस अभियान के दौरान 60 नमूने लिए जाएंगे। साथ ही ऐसी निर्माण इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो मानदंडों का उल्लंघन कर खाद्य सामग्री का निर्माण कर रही है या मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाती हैं। निरीक्षण अभियान विशेष रूप से डेयरी उत्पाद, ठंडे पदार्थ, बर्फ उत्पाद, शीतल पेय पदार्थ, फल, सब्जी, मिठाई आदि के निरीक्षण पर केंद्रित होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि अभियान की प्रगति की समीक्षा राज्य स्तर पर 5 मई को की जाएगी। दूसरे चरण में अधिक निर्माण इकाइयों और थोक विक्रेताओं को कवर किए जाएगा और निरामय राजस्थान का सपना साकार होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!