समर केम्प समापन 2 जून को
मदनगंज किशनगढ़। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के अंतर्गत संचालित तेली मौहल्ला स्थित आचार्य श्री धर्मसागर जैन विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय समर केंप के 12 वे दिन लविना मंगलानी ने ब्यूटीशियन में बालिकाओं और महिलाओ को साड़ी रैपिंग का तो नमिता जैन ने कुकिंग में चॉकलेट कुकीज और सारिका शर्मा ने सिलाई में सूट और ब्लाउज सिलने का प्रशिक्षण दिया। वही कोरियोग्राफर सोनू मेहरा ने बालिकाओं को चांद रूप, छोटे बच्चो को फर्स्ट क्लास बड़े बच्चो को तु मान मेरी जान आदि गानों की धुन पर थिरकना सिखाया और जूडो मास्टर प्रियांशु व्यास ने जूडो कराटे में बच्चो को आत्मरक्षा के गुण और कविता जैन ने पेपर क्राफ्ट पेपर ज्वैलरी का, राकेश प्रजापत ने ड्राइंग में वाटर कलर पोर्ट्रेट और मॉडर्न लैंडस्कैप ड्राइंग का, नमिता जैन ने पेपर मेसी में डिजाइनर बोतल का, लवीना ने कैलीग्राफी में अक्षरों को संस्कृत में विभिन्न तरीकों से लिखने का, अंतिमा जैन ने कंप्यूटर बेसिक में एम एस ऑफिस, नमिता कासलीवाल ने मेहंदी में डिजाइनर पैटर्न के साथ साथ मेहंदी कोन से फुल हैंड बनाने का और संगीता अग्रवाल ने बच्चो को स्केटिंग में स्केट की सहायता से जंपिंग के साथ डांस और रोलिंग, शिव सर ने स्पोकन इंग्लिश में अंग्रेजी में आपस में बातचीत करने का प्रशिक्षण दिया। संयोजक लोकेश जैन ने बताया कि अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और धर्मसागर विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर केंप का 2 जून को प्रातः 9 बजे से पुरस्कार वितरण एवम् समापन समारोह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा साथ ही समारोह में 15 दिन में विद्यार्थियों द्वारा सीखी गई विभिन्न कलाओ का मंच पर प्रदर्शन किया जायेगा। विजेताओं को पुलक मंच द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। धर्मसागर विद्यालय के सचिव मिलाप चंद जैन, संस्था प्रधान अंग्रेजी माध्यम सोनू जैन, वन्दना नागिया, जयसिंह बारेठ, पुलक मंच के नरेश झांझरी, राहुल जैन,मुकेश पापड़ीवाल, संगीता पापड़ीवाल, नीलू झांझरी, राशि सेठी, शिल्पी पाटनी सहित कुचील प्रधानाचार्य भागचंद जैन, विनय छाबड़ा, प्रमोद दोषी, प्रकाश चंद गदिया, राजस्थान पेंशनर समाज के रामचंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार जोशी आदि ने कैंप का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया।