अभावग्रस्त क्षेत्रों में लगाया समर कैंप
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा दो अलग-अलग अभावग्रस्त क्षेत्रों में 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया । जहां वंचित बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए कुछ नया सीखेंगे । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि 5 जून से 20 जून तक चलने वाले समर कैंप में बच्चों को डांस, मैजिक, माइंड गेम, ढोलक, मेहंदी,योगा, पावर योगा,पेंटिंग ड्राइंग आदि अनेक ज्ञानवर्धक कोर्स कराए जाएंगे। बच्चों को संस्कार निर्माण की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
यह समर कैंप ऐसी बस्तियों में लगाया गया है जहां बच्चों को अधिक सुविधाएं प्राप्त नहीं है। जॉन्स गंज क्षेत्र में सुबह 8 से 10 बजे तक माता मंदिर पर लगभग 50 बच्चों से कैंप प्रारंभ हुआ, क्षेत्र की पार्षद श्रीमती नीतू मिश्रा ने कैंप का उद्घाटन किया । क्षेत्र चुनने के लिये लायंस क्लब प्रीमियम की सराहना की । इसी तरह से दोपहर 3:00 से 5:00 तक भजन गंज शिव मंदिर में दूसरे कैंप का उद्घाटन स्थानीय पार्षद बीना टाक द्वारा किया गया । इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अजय गोयल, विनोद गुप्ता, आर पी गुप्ता, सुरेश बंसल,कमल शर्मा,सूरज गुप्ता, अशोक शर्मा, स्नेह लता गुप्ता, वंदना गोयल, मंजू शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।