Dark Mode
टेडी किड्स स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

टेडी किड्स स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

फलोदी .   विद्यार्थियों में प्रतिभा विकास हेतु टेडी किड्स स्कूल फलोदी द्वारा आयोजित समर कैंप का शुभारंभ शनिवार को किया गया।  इस शिविर में टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, ड्रॉइंग ,सेमी क्लासिकल डांस, हैंड राइटिंग एंड कैलीग्राफी ,मेहंदी आर्ट, जौली फोनिक्स एंड इंग्लिश स्पीकिंग ,कंप्यूटर कोडिंग, का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक माह की अवधि के इस कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य अतिथि समाजसेवी  व गौ भक्त  हेमंत गिरिराज व्यास ने करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की । कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर अरुण माथुर ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जीवन में महत्व बताया। प्रिंसिपल राजेश्वरी थानवी ने बताया कि प्रत्येक विद्या में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं विद्यार्थियों के कौशल को निखारने का यह एक प्रयास है। उल्लेखनीय है कि फलोदी में इस सीजन का यह प्रथम समर कैंप है । विद्यालय के  विनोद थानवी ने धन्यवाद दिया कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!