Dark Mode
सुंडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश समन्वयक बनाया

सुंडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश समन्वयक बनाया

 
नवलगढ़.  नवलगढ़ पंचायत समिति प्रधान तथा प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंडा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव ने महंगाई राहत कैंपों के लिए सुंडा को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया है। सुंडा इस दायित्व के तहत पूरे प्रदेश में महंगाई राहत कैंपों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दौरे करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इन कैंपों के साथ जोड़ेंगे। सुंडा ने बताया कि महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह है। हर व्यक्ति को इन कैंपों का फायदा मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में ना केवल राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, बल्कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इनमें अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुजिंद्र रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव का आभार जताया है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!