Dark Mode
सुनील जैन बने लायंस क्लब जोधपुर रॉयल्स के नए अध्यक्ष

सुनील जैन बने लायंस क्लब जोधपुर रॉयल्स के नए अध्यक्ष

लायंस क्लब जोधपुर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी गठन के लिए सभा का आयोजन किया गया जिसमें सुनील जैन को सर्वसम्मति से 2023-24 के लिए अध्यक्ष चुना गया. सचिव पद हेतु वीरेंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अमित पारीक को निर्वाचित किया गया. इसके साथ ही नव निर्वाचित कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जिसमें दीपक माथुर एवं सुरेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, मनीष धूत संयुक्त सचिव, अनिल भूतड़ा सह कोषाध्यक्ष, विनोद हरवानी मेम्बरशिप चेयरमैन सहित प्रवीण माथुर, धीरज शर्मा, विनीत कक्कड़ एवं वेद प्रकाश को कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर चुना गया।

क्लब के निदेशक मंडल हेतु आशीष माथुर, दीपक जोशी, धनेश सोनी, मनीष बंसल, निलेश लोहिया, संजय जैन, सुब्रमणी विश्वनाथन, एवं सुरेन्द्र बिश्नोई को चुना गया. निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया. नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्लब को आगे पहुंचाने में सभी सदस्यों का सहयोग लेकर समय-समय पर विभिन्न तरह की सामाजिक व समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!