Dark Mode
सुनीता छाबड़ा राज्य स्तरीय अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से सम्मानित

सुनीता छाबड़ा राज्य स्तरीय अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से सम्मानित

जयपुर .14 अप्रैल को भारत रत्न,संविधान निर्माता,बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता छाबड़ा को राज्य स्तरीय अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार देकर मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित किया गया। सुनीता छाबड़ा सोनू हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओ को रोजगार से जोड़ने का विभिन्न निशुल्क महिला कौशल का कार्य सिखाती है जिसमे अभी तक सैकड़ों महिलाए और युवतियां अपना रोजगार खुद कमा रही हैं,,जिसमे सिलाई कार्य, ज्वैलरी मेकिंग,चाय पैकिंग,कागज की लुगदी से विभिन्न प्रोडेक्ट बनाना,कंप्यूटर कोर्स सहित कई हुनर सिखाए जाते है, सुनीता छाबड़ा हमेशा हर तरह के मानव सेवा और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही हैं,,,इससे पहले सुनीता छाबड़ा को महिला शक्ति पुरस्कार,विशेष योग्यजन पुरस्कार, सहित अन्य राज्य स्तरीय सम्मान से भी नवाजा जा चुका है सुनीता छाबड़ा को मिले इस पुरस्कार से अन्य महिलाओ को भी प्रेरणा मिलेगी और महिलाओ को अपने निजी जीवन में आगे बढ़ने का हौसला प्रदान होगा

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!