Dark Mode
गदर एक प्रेम कथा के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल हुए सनी देओल

गदर एक प्रेम कथा के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल हुए सनी देओल

जयपुर। हिंदुस्तान न जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। जब भारी-भरकम आवाज में भारत के लिए नारे लगे तो जयपुराइट्स क्रेजी हो उठे। ये आवाज थी बॉलीवुड के घातक हीरो सनी देओल की, जो गुलाबी नगरी में गूंजी तो हर कहीं से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे। स्टार को देखने और उनकी आवाज से आवाज मिलाने के लिए राजमंदिर सिनेमा के बाहर हजारों की संख्या में हर उम्र के लोग पहुंच गए। इसके बाद देओल ने पर्दे के सामने नारे लगाए और मूवी की बात की। गौरतबल है कि सनी की गदर2 मूवी रिलीज होने को है, जिसके प्रमोशन के लिए वे जयपुर आए थे। इस दौरान सनी राजमंदिर में जयपुराइट्स से रूबरू हुए। उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा की फिर से रिलीज के लिए दिल्ली, मुंबई और जयपुर के एक विशेष दौरे पर सनी देओल शुक्रवार को यहां पर आए थे। ऐसे में उनकी आने वाली मूवी कदर-2 का भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रमोशन किया गया।

ट्रक पर चढ़ते लड़खड़ाए सनी
राजमंदिर पहुंचने पर तारा सिंह यानी सनी देओल एक ट्रक में सवार हो गए और हाथ हिलाकर जयपुराइट्स का अभिवादन किया। ट्रक में शूट कराया और फिल्म के एक विशाल पोस्टर का अनावरण किया। लड़खड़ाए तो फैंस हुए चिंतित: ट्रक पर सवार होते समय सनी देओल कुछ लड़खड़ा गए और गिरने की स्थिति में आ गए, लेकिन उनके गार्ड्स ने उन्हें संभाल लिया। सनी के संभलने पर फैंस ने चैन की सांस ली।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!