सनराइज एजुकेशनल ग्रुप का सातवां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित
अपनी काबिलियत के दम पर हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर हर युवा आत्मनिर्भर बने:आकांक्षा गोदारा
पीलीबंगा। कस्बे के सनराइज एजुकेशनल ग्रुप का सातवां वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया गया।सेंटर के स्थापना दिवस के इस अवसर पर अतिथियों ने रिबन काटकर निःशुल्क महिला बेच कंप्यूटर कोर्स का भी शुभारंभ किया गया।अतिथियों ने संस्था के डायरेक्टर रामेश्वर भाटी को जिला स्तर पर सम्मानित होने व सेंटर के सातवें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपसरपंच विजय कुमार नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि सनराइज एजुकेशन सेंटर को कड़ी मेहनत से पुष्पित और पल्लवित कर रहे संचालक निश्चय ही बधाई के पात्र हैं जो कि कड़ी मेहनत और ऊर्जा के साथ हमारे युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं।मुख्य अतिथि तहसीलदार आकांक्षा गोदारा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में कम्प्यूटर शिक्षा अहम भूमिका निभा रही है।इसके बिना शिक्षा अधूरी लगने लगी है।कहा कि हमारी सरकार भी शिक्षा व्यवस्था के मामले में बहुत ही संवेदनशील है हमारा भरसक प्रयास रहता है कि हमारे हर क्षेत्र का हर युवा सशक्त और मजबूत रहे चाहे वह कंप्यूटर का मामला हो या फिर कोई अन्य विषय,अपनी काबिलियत के दम पर हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर हर युवा आत्मनिर्भर बने यह हमारी तथा हमारी सरकार की सोच है।आकांक्षा गोदारा ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला भी बढ़ाया।विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक हीरालाल जैपाल ने कंप्यूटर छात्र छात्राओं को जीवन में एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर उत्साहवर्धन किया।आशीष जयपाल,व्याख्याता ओमप्रकाश बाराला,अजय जैपाल,सुरेश भार्गव ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर सुरेश नायक,नेतराम,सुखदेव,कुशाल,पुनी त,विशाल,किन्नू मैडम सहित सेंटर स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।डायरेक्टर रामेश्वर भाटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।