Dark Mode
सुपर 8 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता : चौहान पंथर्स फाईनल में

सुपर 8 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता : चौहान पंथर्स फाईनल में

भीलवाड़ा। शहर के प्रताप नगर स्कूल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय सुपर 8 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के 9वें दिन दो टीमों के बीच क्वार्टर फाईनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के प्रायोजक पीसी एजुकेंशन के प्रशांत परमार व फ्रेण्ड़स मौबाईल के रोहित डाड ने बताया कि पहला मुकाबला  आर के -11 व शेफ सेक्रेट के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीत शेफ सेक्रेट ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। आर के -11 ने पहले खेलते हुए 8 औवर में 5 विकेट खोकर 46 रन बनाएं। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेफ सेक्रेट ने 6 औवर में 2 विकेट खोकर 49 रन बना कर 6 विकेटो से जीत हासिल की। शेफ टीम के बल्लेबाज दिलीप ने 19 गेदों पर 25 रनों की शानदार पारी खेली। शेफ के गेदबाज सरदार ने 9 रन देकर 2 विकेट झटके।

लीग प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल चौहान पंथर्स वर्सेस सुपर 8 सुल्तान के बीच खेला गया। टॉस जीत कर चौहान पंथर्स ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आठ औवर में चौहान ने 4 विकेट खोकर 63 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर सुल्तान 8 औवर में 6 विकेट गवाह कर 53 रनों पर ही ढेर हो गई। और चौहान पंथर्स ने 10 रनों से विजय प्राप्त की। चौहान टीम के बल्लेबाज भारत नायक ने 20 गेंदो पर 3 छक्कों की मदद से 26 रनो की नाबाद तुफानी पारी खेली। वही चौहान के गेंदबाज सिद्धार्थ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!