पुलिस अधीक्षक ने थाना मेहन्दवास का वार्षिक निरीक्षण किया
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा थाना मेहन्दवास का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ -सफाई का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने हवालात, मालखाना, मैस व स्वागत कक्ष को चैक कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान वृताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद एवं सर्किल के सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे, उपस्थित सर्किल के थानाधिकारी एवं थाना मेहन्दवास के अनुसंधान अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली जाकर लम्बित प्रकरणों, पैण्डिंग मालों के सम्बन्ध में चर्चा कर शीघ्र निस्तारण करने तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने एवं आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध आवश्यक प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही बाबत् निर्देश दिये गये।