Dark Mode
अधीक्षण अभियंता ने ली समीक्षा बैठक

अधीक्षण अभियंता ने ली समीक्षा बैठक

झालावाड़। झालावाड़ के जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियन्ता ने सहायक अभियन्ता कार्यालय सुनेल में बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना की समीक्षा की।कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसमें अधीक्षण अभियंता ने विद्युत विभाग के सभी कार्मिकों को आदर्श आचार संहिता की पालन करने के निर्देश दिए, इस दौरान उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही विभाग के सभी कार्यालय से राजनेताओं के बोर्ड विज्ञापन हटा लिए गए एवं सूचना पट्ट को ढक लिया गया है। इस दौरान शम्भूनाथ अधिशासी अभियन्ता, कमलेश नागर सहायक अभियन्ता समेत सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!