पर्यवेक्षक नियुक्त
सीकर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर राकेश कुमार ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण 9 अक्टूबर से प्रशिक्षण स्थलों पर प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं । आदेशानुसार कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय सिल्वर जुबली रोड सीकर में मुनेश कुमारी, सहायक कलक्टर द्वितीय सीकर, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय फतेहपुर रोड सीकर में मिथिलेश कुमार, भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर सुधार न्यास सीकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है । उन्होंने नियुक्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि वह प्रशिक्षण स्थलों पर प्रतिदिन प्रशिक्षण समाप्ति तक प्रात: 8 बजे उपस्थित होकर संपूर्ण आवश्यक व्यवस्थाएँ करवाना सुनिश्चित करें ।