 
                        
        जेके लक्ष्मी सीमेंट खींवसर द्वारा सीएसआर के तहत सहयोग दिया
नागौर। जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित कुमार यादव की पहल पर शिक्षा विभाग में संचालित मिशन स्टार्ट के तहत राजकीय विद्यालय में ई कक्षा शिक्षण हेतु आवश्यक प्रोजेक्टर उपलब्ध करवाने के आग्रह पर सीएसआर के तहत जेके लक्ष्मी सीमेंट खींवसर के सीएसआर प्रभारी अधिकारी श्री दिनेश पांडिया एवम् श्री चेतन रावल ने मूंडवा एवम खींवसर ब्लॉक के विद्यालयो में प्रथम चरण में रा . उ मा वि बेरवास, लालाप ,प्रेम नगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खींवसर, राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय खींवसर के साथ-साथ गाजू , ईनाणा रूण,मानकपुर ,संखवास ,गोवा कला, भदौरा आदि स्कूलों में प्रोजेक्टर उपलब्ध करवाए हैं। इन प्रोजेक्टर की सहायता से बच्चे ई कंटेंट को पढ़ सकेगें। मिशन स्टार्ट के तहत अब किसी कक्षा में अध्यापक के अवकाश पर होने या कालांश रिक्त होने पर प्रोजेक्टर से ई कक्षा के माध्यम से शिक्षण हो सकेगा।
 
                                                                        
                                                                    