 
                        
        सूरत परवासियों ने किया विधायक सुदर्शन सिंह रावत का भव्य स्वागत
राजसमन्द. भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत शनिवार शाम 3 दिन के सूरत प्रवास पर पहुंचे। जहां पर शनिवार को बालाजी के मंदिर में जाकर बालाजी से आशीर्वाद लेकर दौरे की शुरुआत की। जिसके बाद शनिवार साय विभिन्न प्रवासियों के संगठनों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया एवं भीम देवगढ़ में सूरत प्रवासियों से संवाद किया। विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने शनिवार शाम ग्रीन लीक बेंकवेंट हॉल दमन एवम रविवार को साई स्वामी रेजीडेंसी मैन रोड स्कीम सूरत में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया। इस दौरान विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 4 वर्ष पूर्व आपने मुझे आपके इलाके के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपी थी। मैंने आपके द्वारा दिए गए दायित्व की जिम्मेदारी निभाते हुए 4 वर्षों में आपके गांव ढाणी और कस्बे को विकास के उच्चतम आयामों तक पहुंचाया है। अब आपके गांव ढाणी में अच्छी सड़के पानी की बड़ी बड़ी टंकिया आपके गांव में अंग्रेजी माध्यम की स्कूले राजकीय विद्यालयों में नवीन कक्षाकक्ष फर्नीचर पुस्तकालय कैसे मबजूत संसाधनों का विकास हुआ है। बार और दिवेर में तहसील बार में नया पुलिस थाना छापली में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरे भीम देवगढ़ में सड़को का जाल बग्गड़ में रिको देवगढ़ में रिको भीम देवगढ़ दोनो में अलग अलग आईटीआई भीम देवगढ़ दोनो में राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के साथ ही भीम कॉलेज को स्नातकोत्तर स्तर में क्रमोन्नत करा दिया गया है। रावत के कहा कि अब आपके भीम देवगढ़ का पूरा नक्शा बदला बदला सा नजर आने लगा है। इस दौरान विधायक रावत ने सूरत में निवास करने वाले प्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व पसस पिंटू गांधी किशन विनोद संजय नारायण अम्बालाल सेसु लाल नेना लाल ललित जैन विनोद जैन नेमी चन्द किशोर चंदेल कन्हैया लाल जगदीश भाई सुरेश भाई भेरू लाल मुकेश घीसू लाल विकास नीरन बलविंदर सिंह कुलवंत सिंह लुंब सिंह सरवन भाई गुर्जर भेरू गुजर क्षेत्रपाल सिंह सहित सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
     
                                                                        
                                                                    