गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा महानगर कोटा में सुरेन्द्र शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा महानगर कोटा के अध्यक्ष श्रीनाथ गौतम की सहमति से सुरेंद्र कुमार शर्मा को संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्था के महामंत्री लेखराज गौतम ने बताया कि श्री शर्मा की नियुक्ति से संस्था के सामाजिक कार्यक्रमों को गति मिलेगी एवं शीघ्र ही समाज के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम किये जाऐंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि श्री शर्मा की नियुक्ति से संस्था के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही सभी सदस्यों को आगामी 23 अप्रैल को सांय 4.00 बजे परशुराम सर्किल तलवंडी से भगवान परशुराम जी की निकलने वाली शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग में भाग लेकर शोभा यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया गया।