Dark Mode
सुरेश लीलावत को पी.एच.डी. की उपाधि

सुरेश लीलावत को पी.एच.डी. की उपाधि

जोधपुर. सुरेश लीलावत को मोहन लाल सुखाड़िया विश्वाविद्यालय उदयपुर ने पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की। विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के तहत उन्होंने अपना शोध कार्य पूरा किया। सुरेश लीलावत ने अपना शोध कार्य द अंकुर बी.एड. महाविद्यालय नाथद्वारा (राजसमंद) के प्राचार्य डॉ. प्रदीप पानेरी के निर्देशन में पूर्ण किया। उनका शोध विषय "स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों में अध्ययरत विद्यार्थियों के समायोजन एवं व्यावसायिक रूचि का तुलनात्मक अध्ययन" रहा। सुरेश लीलावत वर्तमान में शिक्षा विभाग राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान विषय के पद पर जोधपुर में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके समस्त विद्यालय स्टाफ ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!