Dark Mode
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कृष्णगंज का किया औचक निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कृष्णगंज का किया औचक निरीक्षण

सिरोही। राज्य सरकार व जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले चिकित्सा संस्थान पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कृष्णगंज का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले के आमजन को तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य को सिरोही जिले के आम नागरिक तक विशेषकर जिले के अंतिम छोर के इलाकों में रहने वाले लोगो को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जिले में मलेरिया क्रेश कार्यक्रम का प्रथम चरण 1 अप्रैल 2024 से प्रारंभ हो गया है जो 14 मई 2024 तक आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रभावित क्षेत्र में आशा सहयोगिनी की टीम बनाकर एएनएम एवं सीएचओ द्वारा घर-घर सर्वे कर मच्छरों की रोकथाम के लिए एन्टीलार्वल व एन्टीएडल्ट तथा सोर्स रिडक्शन व आईईसी गतिविधियां की जाएं।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहराई से जानकारी लेकर सभी उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत संस्थान पर नियमानुसार दवाई का 3 महीने का स्टॉक रखे, मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण, संस्थान के वार्ड एवं परिसर में साफ सफाई रखने साथ ही स्टाफ अपनी यूनिफॉम में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं योजना की स्थिति के बारे में उपस्थिति चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारीयों से जानकारी ली साथ ही उन्होंने ने कहा की सीएचसी सेक्टर के सभी नागरिकों एवं मरीजों को समय पर सुविधा मिले यह ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य है।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बताया कि चिकित्सा संस्थान के सभी की कर्मचारीयों की उपस्थिति बोयोमिट्रेंक मशीन में दर्ज करे साथ अवकाश पर रहने वाले चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों की सूचना प्रतिदिन संस्थान के नोटिस बोर्ड पर लिखे। उन्होंने बताया की गर्भवती महिला की अनिवार्य चार जाँच समय रहते करना आवश्यक साथ ही गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करना साथ पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री करवाने के सभी चिकित्साकर्मी को निर्देशित किया। निरीक्षण कर चिकित्सा कर्मियों को निर्देशित किया कि हमारी प्राथमिकता है कि संस्थान में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी व अन्य नर्सिंग कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!