Dark Mode
उपखंड अधिकारी रावतभाटा द्वारा उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण

उपखंड अधिकारी रावतभाटा द्वारा उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त जिला कलक्टर महावीर सिंह ने बताया कि दैनिक भास्कर (डिजिटल) तथा सोशल मीडिया पर रावतभाटा शहर की खबर "भाजपा की सरकार में गहलोत की फोटो लगी राशन किट बांटीः दाल, मसाले भी एक्सपायरी प्राप्त होने पर तत्काल उपखण्ड अधिकारी रावतभाटा तथा प्रवर्तन अधिकारी, रसद विभाग को प्रकरण की मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने बाबत निर्देश दिए।

उपखण्ड अधिकारी, रावतभाटा द्वारा शनिवार को ही रात 11:15 बजे रावतभाटा स्थित उक्त उचित मूल्य की दुकान को खुलवाकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार प्रकरण में प्रथम दृष्ट्या जिम्मेदारी वैण्डर की होना अवगत कराया गया हैं तथा उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की अनुशंषा की गई हैं। रिपोर्ट अनुसार "दुकान संख्या POS NO. 24065 वार्ड नं. 7, रावतभाटा' पर वितरित फूड पैकेट्स, जो माह नवम्बर, 2023 के आए स्टॉक से बचे हुए थे, इन सभी फूड पैकेट्स के बाहर के थैलों पर किसी जनप्रतिनिधि की फोटो नहीं थी, जबकि अन्दर रखी थैलियों में तत्कालीन मुख्यमंत्री महोदय की फोटो छपा होना पाया गया।

इसी प्रकार दुकान पर प्राप्त स्टॉक में अधिकांश थैलियां व खाद्य सामग्री एक्सपायरी तारीख की पायी गई, जो निविदा व कार्यादेश की शर्तों तथा पैकेजिंग एवं कमोडिटीज एक्ट / फूड सैफ्टी एण्ड स्टेण्डर्ड्स (पैकेजिंग एण्ड लैबलिंग) रेगुलेशन्स, 2011 (यथासंशोधित) का स्पष्ट उल्लंघन हैं। उक्त पैकेट्स को सीज कर लिया गया हैं तथा डीलर को इनका वितरण तत्काल प्रभाव से रोक दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

वैण्डर "मोहन ट्रेडर्स, उदयपुर" को इस बाबत् नोटिस जारी किया गया हैं तथा विधिक् कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं तथा टेण्डर शर्तों में उल्लेखित समस्त कार्यवाही यथा विधिक, रिकवरी इत्यादि की पालना करवायी जा रही हैं। जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को समस्त उचित मूल्य की दुकानों व स्टॉक का अविलम्ब तथा सतत् निरीक्षण करने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, यद्यपि रावतभाटा के अतिरिक्त और कहीं से शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!