Dark Mode
विधिक सेवा प्राधिकरण अजय शर्मा द्वारा संस्थाओं का औचक निरीक्षण

विधिक सेवा प्राधिकरण अजय शर्मा द्वारा संस्थाओं का औचक निरीक्षण

जोधपुर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान, 2025 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर द्वारा गुरुवार विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

किशोर न्याय बोर्ड एवं राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण
जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर अजय शर्मा द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, जोधपुर एवं राजकीय संप्रेषण गृह का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुखराज गहलोत भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान गृह में निवास कर रहे किशोरों से संवाद किया गया तथा भोजन, चिकित्सा, रहन-सहन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर होली पर्व की पूर्व संध्या पर गृह में आवासित बालकों को मिठाई, गुलाल व पिचकारी वितरित की गई तथा होली का त्योहार प्रेम और सद्भावना से मनाने का संदेश दिया गया।

सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर पुखराज गहलोत द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, जोधपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में रह रही महिलाओं की भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, रहन-सहन, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का साप्ताहिक निरीक्षण
इसी क्रम में केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का भी साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सुधारात्मक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!